बलात्कार के खिलाफ देखिए लड़कियों का रैप, VIDEO वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2015 - 04:58 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई की दो लड़कियों का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देख कर आप भी थोड़ी देर तक सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस वीडियों में दो लड़कियां बलात्कार के खिलाफ रैप करती नजर आ रही हैं। उपेखा जैन और पंखुड़ी अवस्थी नाम की इन लड़कियों ने ''Bombbaebs'' #Rap Against Rape'' नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है। सोमवार को वीडियो डाले जाने के बाद अभी तक इसे करीब 30 हजार लोगों ने देखा है।

''रैप अगेन्स्ट रेप'' नाम के वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिखाया जाता है कि वीडियो में कोई अश्लील कॉन्टेन्ट नहीं है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, भारत में महिलाओं के लिए असल स्थिति ही अश्लील है। वीडियो में लड़कियां तख्तियां लिए दिखती हैं, जिन पर #DomesticViolence, #misogyny, #rape जैसे शब्द लिखे हैं। रैप में दोनों कहती हैं कि वे रैपर नहीं हैं, बल्कि चंद ऐसी लड़कियां हैं, जो लोगों की आंखें खोलना चाहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News