''भाजपा का चुनाव चिन्ह बताओ, मिलेगा एक नंबर''

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2015 - 02:09 PM (IST)

फतेहाबाद: हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र देखकर जहां छात्र हैरान थे वहीं इसको लेकर राजनीतिक क्षेत्र में भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल हरियाणा बोर्ड 10वीं के पेपर में प्रश्न था- भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है? इस प्रश्न के लिए एक अंक रखा गया था। अन्य राजनीतिक पार्टियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं इस पर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि इस बारे में जानकारी मिली है और जल्द ही कमेटी इस पर चर्चा करेगी कि ऐसा होना चाहिए या नहीं तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि प्रश्न पत्र में क्या आ रहा है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि परीक्षा में किसी पार्टी संबंधी सवाल पूछना चिंतनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उधर जब इस बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News