क्यों बीमार नहीं होते किन्नर, कभी सोचा है

Saturday, Mar 14, 2015 - 10:32 PM (IST)

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा हा कि किन्नर जल्दी बिमार नहीं होते। किन्नर बीमार इस लिए नहीं पड़ते क्योंकि वे ताली बजाते हैं। समाजवादी पार्टी सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने यह दलील पेश की है।

शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्राइवेट सदस्य बिल पर बहस के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी किसी किन्नर को अस्पताल में इलाज कराते नहीं देखा। वे कभी बीमार नहीं पड़ते क्योंकि वे ताली बजाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इससे समाज को सीख लेनी चाहिए। बहस के दौरान निषाद ने कहा कि शादी या बच्चे के जन्म के दौरान किन्नर हमारे घर आशीर्वाद देने आते हैं। हमने अक्सर देखा, सुना और पढ़ा है कि वे हमेशा ताली बजाते हैं। ताली बजाना एक्युपंक्चर की तरह ही एक थैरेपी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए। अगर कोई कीर्तन-भजन में भी ताली बजाता है तो वह फायदेमंद होगा। संसद में सपा सांसद ने ट्रांसजैंडर्स के साथ हो रहे भेदभाव पर बोलते हुए उनके हक की मांग की।

Advertising