मोबाइल नम्बर न देने पर लड़की पर ब्लेड से हमला

Friday, Mar 06, 2015 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्ली(विवेक त्रिपाठी): दिल्ली के किराड़ी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां एक सिरफिरे आशिक ने सरेआम एक नाबालिग लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। लड़की की आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोग वहां आ गए और उन्होंने लड़की को बचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता की बड़ी बहन को एकतरफा प्यार करता था। 
 
इसी के चलते बीती शाम लडकी के घर आया और पीड़ित की बड़ी बहन का नम्बर मांगा लेकिन परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित लड़की होली का सामान लेने बाजार के लिए निकली तो सौरभ नाम के इस लड़के ने दोबारा उससे बड़ी बहन का नम्बर मांगा। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से गायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Advertising