विदेश से लौटे डेरा प्रमुख की हुई पेशी

Friday, Mar 06, 2015 - 06:53 AM (IST)

सिरसा(का.प्र.): विदेश से लौटने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह वीरवार को पेशी भुगतने अदालत पहुंचे। स्थानीय अदालत में वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए उन्होंने पंचकूला सी.बी.आई. अदालत में हाजिरी लगाई। आज साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व रणजीत हत्याकांड में सुनवाई हुई। डेरा प्रमुख के वकीलों ने अदालत के अंदर गवाहियां बंद न करने की याचिका लगाई, जिसका सी.बी.आई. ने विरोध किया।

रणजीत हत्याकांड मामले में डेरा प्रमुख के वकीलों ने 54 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी। सी.बी.आई. ने इसका भी विरोध किया। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई। आगामी 21 मार्च को डेरा प्रमुख धारा 313 के तहत अपने बयान दर्ज करवाएंगे। तीनों मामलों की सुनवाई 21 मार्च को होगी।

Advertising