''पार्टी नेता कर रहे हैं राहुल की छवि खराब''

Thursday, Mar 05, 2015 - 04:31 PM (IST)

कोच्चि: राहुल गांधी के समर्थक केरल कांग्रेस के उपाध्यक्ष वी डी सतीशन ने आज वरिष्ठ पार्टी नेताओं के एक वर्ग की तीखी आलोचना की और उन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए पर्दे के पीछे से खेल करने का आरोप लगाया। उनके बयान से कांग्रेस में जारी संकट के और विकराल होने की आशंका पैदा हो गई है।  

राहुल गांधी को ‘‘ईमानदार और निष्कपट’’ नेता करार देते हुए उन्होंने कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी तब कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार कभी बर्दाश्त नहीं किया। उन्हें उन वरिष्ठ पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने निशाना बनाया जिनके भ्रष्ट कृत्य और अलोकप्रिय आर्थिक नीतियां लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में संप्रग की हार की बड़ी वजह थीं।  

सतीशन ने कहा, ‘‘जो लोग भ्रष्ट गतिविधियों में लगे थे, जिनका हाथ अलोकप्रिय आर्थिक फैसलों के पीछे था, जो उद्योगपतियों के आज्ञाकारी सेवक थे और जिन्होंने वैसे आर्थिक सुधार लागू किए जिनसे अमीरों एवं गरीबों के बीच खाई पैदा हुई। एेसे लोग परिदृश्य में नहीं हैं। अब वे राहुल जी पर सारा दोष मढ़ रहे हैं। वे ही इसके (राहुल गांधी को निशाना बनाने) के पीछे हैं। ’’

 

 

 

 

 

 

Advertising