OMG: पांच सांपों का ''चमत्कार'', लोग मान रहे शिव का रूप (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 03:47 PM (IST)

रादौर (मलिक): रादौर के गांव मोहड़ी में पापुलर के पेड़ पर आपस में लिपटे बैठे 5 सांप लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। महाशिवरात्रि पर्व के दिन से पेड़ पर बैठे सांपों को देखने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहता है।

गांव मोहड़ी के सतीश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर जब वह अपने खेतों में गया तो देखा कि पापुलर के पेड़ पर लगातार 5 सांप चढ़ रहे हैं और पापुलर पर चढऩे के बाद पांचों सांप एक दूसरे से लिपट कर बैठ गए। सतीश कुमार ने बताया कि पापुलर के पेड़ पर बैठे पांचों सांप को नीचे उतारने का उसने भरसक प्रयास किया लेकिन पांचों सांप टस से मस नहीं हुए।

लोगों ने बताया कि रात के समय पांचों सांप नीचे उतर जाते हैं और सुबह फिर पेड़ पर चढ़कर बैठ जाते हैं। 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दिन से पापुलर के पेड़ पर बैठे पांच सांपों की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो कुछ लोग इन्हें शिव का रूप मानकर पूजा कर रहे हैं। कई दिन से पेड़ पर बैठे पांच सांपों को देखने के लिए पूरा दिन बच्चों, महिलाओं सहित लोगों को तांता लगा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News