वर्दी ने दिए एेसे जख्म जो कभी नहीं भूलेगी ''युवती''

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 01:23 PM (IST)

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक पत्नी को नाबालिग बता उसे 6 माह जेल में रखने का मामला सामने आय़ा है। यहां पुलिस की ही गल्ती मानी जा रही है। पुलिस ने युवती को एेसे जख्म दिए है जो वे कभी नहीं भूल सकती।

जानकारी अनुसार झज्जर जिले के गांव काहड़ी निवासी प्रवीण कुमार लाखनमाजरा की एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों घर से चले गए और फरवरी 2014 में झज्जर कोर्ट में शादी कर ली। लड़की ने अदालत में शपथ पत्र दिया कि उसने अपनी मर्जी से प्रवीण के साथ शादी की है। युगल ने खुद को परिजनों से खतरा बताया तो कोर्ट ने दोनों को झज्जर पुलिस के सैफ हाउस भेज दिया।
 
लड़की के पिता ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी कि उसकी लड़की को प्रवीण शादी करने की नियत से भगा कर ले गया है। लड़की की जन्मतिथि 2 फरवरी 1997 है, जिसके आधार पर उसकी उम्र 18 साल से कम है। स्कूल के माइग्रेशन प्रमाण पत्र में भी यहीं उम्र है।

वकील ने बताया कि जिस दिन लड़की ने शादी की, रिकॉर्ड के आधार पर उस दिन उसकी उम्र 18 साल 10 माह रही है। वकील ने अदालत को बताया कि प्रवीण साढ़े छह माह जेल में रहा। पीछे से लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। जबकि उसकी लव मैरिज का केस अदालत में चल रहा था। कोर्ट ने माना कि पुलिस की गलती से कानूनी तरीके से शादी करने वाला युगल न केवल अलग हो गया, बल्कि सामाजिक तौर पर भी युगल को शर्मिंदा होना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News