लड़की को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wednesday, Mar 04, 2015 - 09:23 AM (IST)

गाजियाबाद: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विजयनगर इलाके में दो पड़ोसियों ने बंदूक दिखा कर 18 फरवरी को लड़की को तब अगवा कर लिया जब वह घर में अकेली थी और फिर नोएडा में उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि दो भाइयों विक्रम और अर्जुन ने उसे बुलाया और जबरन नोएडा ले गए। वहां उन्होंने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की को नोएडा में ईएसआई अस्पताल के पास छोड़ दिया गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।






 

Advertising