भाजपा नेता का बेहरहमी से कत्ल, शव को बुरी तरह जलाया

Wednesday, Mar 04, 2015 - 04:56 PM (IST)

पानीपत: भाजपा के बापौली मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और उनके शव को बिहोली पर स्थित रेत की खान में फेंक दिया। शव की पहचान को छिपाने के लिए हत्यारों ने उनके चेहरे को भी जला दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने हत्या और शव को जलाने की कोशिश करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के बापौली मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव की पहचान ना हो सके इसके लिए शव को जलाने की भी कोशिश की जिसमे शव को चेहरा पूरी तरह से जल गया। डीएसपी समालखा गोरखपाल भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शव की शिनाख्त की। पुलिस ने जांच में पाया कि शव पर कई जगह पर वार किए गए हैं उनके शव को भी जलाने की कोशिश की गई है।पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनो को सूचित किया और शव को अस्पताल के शवगृह मे रखवा दिया है।

धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई सुरेन्द्र व्यास भाजपा के बापौली मंडल के अध्यक्ष थे। धर्मेंद्र ने बताय कि सुरेन्द्र व्यास देर शाम तक कोल्ड ड्रिंक की एजैंसी पर थे। काफी समय बीत जाने पर भी जब वह वापिस नही आए तो उन्होंने उनकी तलाश करनी शुरू कर दी पर उन्हे उनके बारे मे कुछ पता नही लगा।उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उन्हें सूचना दी और मौके पर पहुंच कर उन्होंने शव की शिनाख्त की। अमित कुमार, प्रभारी, थाना समालखा-पानीपत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertising