रिश्ते हुए तारतार, भाई ने सगी बहनों को बनाया हवस का शिकार

Wednesday, Mar 04, 2015 - 07:35 AM (IST)

अम्बाला शहर (सुशांत): सगी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने वाले कथित तांत्रिक गांव सद्दोपुर निवासी रजनीश उर्फ शंटी को एडिशनल सैशन जज बिमलेश तंवर की अदालत ने दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने दोषी को 7 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश भी दिए हैं। गौरतलब है कि 12 जुलाई 2014 को गांव खुड्डाखुर्द की 2 सगी बहनों ने थाना बलदेव नगर पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि रजनीश ने उनके साथ दुष्कर्म किया है।

पीडि़ता बहनों ने बताया था कि वी गांव खुड्डाखुर्द की रहने वाली हैं और उन्हें दौरे पडऩे की तकलीफ थी। गांव में ही रजनीश का एक रिश्तेदार रहता था और रजनीश उनके घर आया हुआ था। पीडि़ता बहनों की तकलीफ देखकर उसने इलाज कर उन्हें ठीक करने का दावा किया और उन्हें उसके घर गांव सद्दोपुर आने के लिए कहा। उसके बाद दोनों बहने अपना इलाज करवाने के लिए उसके घर गई जहां पर रजनीश ने उनके साथ इलाज की आड़ में दुष्कर्म किया।

Advertising