दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Wednesday, Mar 04, 2015 - 07:40 AM (IST)

फरीदाबाद(रजत): दहेज में सोने के जेवरात और नगदी की मांग पूरी न कर पाने पर आदर्श कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आदर्श कॉलोनी में रहने वाली उमा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह सैक्टर 18 में रहने वाले सुवेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी कुछ दिया था। लेकिन ससुराल वाले शुरू से खुश नहीं थे।

शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। घर बसाने के लिए वह चुप रही। तानों से बात न बनते देख ससुराल वालों ने दहेज में नगदी और जेवरात की मांग शुरू कर दी। जब मायके वालों ने मांग को पूरा करने में अपनी असमर्थता जता दी। तब नाराज होकर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसके पति सुवेश कुमार और सास सरोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertising