16 वर्षीय लड़की को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tuesday, Mar 03, 2015 - 11:50 PM (IST)

गाजियाबाद: विजयनगर इलाके में बंदूक दिखा कर 16 वर्षीय एक लड़की को अगवा कर लिया गया और दो पड़ोसियों सहित 5 लोगों ने उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।   

लड़की के अभिभावकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया गया है कि 2 पड़ोसियों ने बंदूक दिखा कर 18 फरवरी को लड़की को तब अगवा कर लिया जब वह घर में अकेली थी और फिर नोएडा में उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।  
 
पुलिस ने बताया कि 2 भाइयों विक्रम और अर्जुन ने उसे बुलाया और जबरन नोएडा ले गए। वहां पर नशीला पदार्थ खिलाया और जब लड़की से प्रतिरोध किया तो दोनों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। बाद में उसके 3 अन्य साथियों ने उसके साथ कथित बलात्कार किया। लड़की को नोएडा में ई.एस.आई. अस्पताल के निकट 23 फरवरी को छोड़ दिया गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। 
Advertising