लव जिहाद पर साध्वी ने दिया विवादित बयान

Monday, Mar 02, 2015 - 05:11 PM (IST)

नई दिल्ली: देश भर में लव जेहाज पर विवाद बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में अब नया नाम मध्य प्रदेश की साध्वी बालिका सरस्वती मिश्रा का जुड़ गया है। साध्वी बालिका सरस्वती मिश्रा ने लव जिहाद पर विवाद बयान देते हुए कहा कि मैं हिन्दू लड़कियों से आग्रह करती हूं कि वे मुस्लिम लड़कों से दूर रहें। यदि आपसे कोई मुस्लिम लड़का संपर्क साधने की कोशिश करता है तो उस पर पत्थर बरसाओ। 
 
उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़के जबरन हिन्दू लड़कियों को इस्लाम कबूल करवाते हैं ताकि देश में मुस्लिमों की आबादी हिन्दुओं के बराबर पहुंच सके।  देश में जिहाद 25 तरीकों से चलाए जा रहे हैं। इस में लव, लैंड और पॉलिटिकल जिहाद भी शामिल हैं। हिन्दू महिलाओं को ये 10 से 15 बच्चे पैदा करने पर मजबूर करते हैं। इन बच्चों और महिलाओं को इस्लाम कम्युनिटी में कट्टरपंथी बनाते हैं।
 
 गौरतलब इससे पहले बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने बॉलीवुड की खान तिकड़ी, सलमान-शाहरुख-आमिर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था। रविवार को विहिप की सभा में साध्वी प्राची ने कहा था कि शाहरुख, आमिर और सलमान खान के साथ आजम खान लव जिहाद के लिए जिम्मेदार हैं।  साध्वी ने हिंदुओं से अपील की है वह आमिर, सलमान और शाहरुख खान की फिल्में न देंखे और साथ उनकी तस्वीरों को अपने घरों में न लगाएं। 
 
साध्वी ने कहा था इन तीन खानों की फिल्मों से हमारे बच्चों को समुचित संस्कार नहीं मिलता। तीनों खानों की तस्वीरें उतारकर होली जला दो।'' साध्वी ने कहा था कि मारे बच्चों को खानों की फिल्म से सही संस्कार नहीं मिलेंगे। वे लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे दीवारों पर खान बंधुओं के पोस्टर न लगाएं। साध्वी के मुताबिक, लव जिहाद दो धर्म के लोगों की शादी नहीं है, बल्कि किसी के धार्मिक विश्वास को जबरन बदलना है। हिंदू संगठन इस बात को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Advertising