शर्मसार: डेढ़ वर्षीय बच्ची से बलात्कार कर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Monday, Mar 02, 2015 - 04:48 PM (IST)

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में रेप का एक दिल दहला देने वाला कुकृत्य सामने आया है। हवस के शैतान ने मात्र डेढ़ साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने हवस के दरिंदे को काबू कर लिया है। लगातार खून बहने से बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर अवस्था में उसे पी.जी.आई. रैफर किया गया है। जिस समय आरोपी दरिंदे ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया उस समय बच्ची की मां दूध लेने के लिए पड़ोस में ही गई हुई थी।

जानकारी के अनुसार ओल्ड डी.सी. रोड के पास पंचम नगर में रह रही एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी संतोष नामक युवक सोमवार सुबह उसके घर आया हुआ था। महिला बच्ची को युवक के भरोसे छोड़कर दूध लेने चली गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने बच्ची के साथ बलात्कार कर दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद ही बच्ची की मां घर वापिस आई तो उसने देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी पीड़ा से चीख रही थी और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था।

बच्ची के रोने की चीख सुनकर कुछ ही देर में पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक बच्ची का इलाज करने का प्रयास किया लेकिन जब किसी भी तरह बच्ची का खून नहीं रूका तो उसे पी.जी.आई. रोहतक के लिए रैफर कर दिया गया। हीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई कर रही है।

Advertising