रात भर पार्टी के बाद लड़कियों ने लड़के को...

Monday, Mar 02, 2015 - 11:43 AM (IST)

छत्तीसगढ: रात भर पार्टी के बाद लड़कियों ने एक लड़के को चौथी मंजिल से फेंक दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह के लिए देर रात पार्टी करना बहुत महंगा पड़ा। एक वेबसाईट के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला अभिषेक सिंह भिलाई में अपने दो दोस्तों अंकित और हर्ष के साथ रहता है। उनके फ्लैट के पड़ोस में ही तनुजा, डॉली और मीनल नाम की तीन नर्सिंग छात्राएं रहती हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात इन सभी ने लड़कियों के फ्लैट में पार्टी की। रात करीब ढाई बजे अंकित और हर्ष अपने कमरे में वापस आ गए, लेकिन अभिषेक वहीं रुका रहा। इसके बाद किसी बात को लेकर अभिषेक और लड़कियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उसके बाद तीनों ने अभिषेक को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। 

अभिषेक के दोस्तों ने बताया कि पार्टी में सभी ने काफी शराब पी ली थी। वे दोनों कमरे में वापस आ गए थे। सुबह करीब चार बजे डॉली उनके पास आई और बताया कि अभिषेक नीचे गिर गया है। इसके बाद वे सब नीचे आए और अभिषेक को अस्पताल लेकर गए। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़कियों ने ही युवक को नीचे फेंका है।

देर रात उनके फ्लैट से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। वहीं सुपेला पुलिस ने तीनों लड़कियो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुपेला के थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक को धक्का देने की शिकायत सामने आई है। 

Advertising