यूरोप में विपसना साधना कर रहे हैं राहुल

Monday, Mar 02, 2015 - 03:14 AM (IST)

नई दिल्ली (इंट): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक करीबी पार्टी सूत्र ने गत दिवस कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी वास्तव में यूरोप के एक अज्ञात स्थान पर हैं और वह 9 मार्च तक वापस लौट आएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल 2 सप्ताह के लिए वहां विपसना साधना करने के लिए गए हैं।

यूरोप रवाना होने से पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सोनिया गांधी के पास एक विस्तृत पेपर छोड़ा है जिसमें पार्टी को फिर से मजबूत बनाने के लिए उनका खाका है। इस नोट के साथ उसका अवकाश आवेदन पत्र जुड़ा हुआ था, मगर बाद में कांग्रेस अध्यक्ष के कहने पर उसे हटा दिया गया। सूत्रों ने कहा कि समूचा नोट कनिष्क सिंह द्वारा तैयार किया गया है जो अब प्रियंका गांधी के ओ.एस.डी. के रूप में काम करते हैं। सिंह पहले राहुल गांधी के कार्यालय में कार्यरत थे। इस संबंध में जब सम्पर्क किया गया तो सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। अब यह तय है कि राहुल इस वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे।

Advertising