कोलकाता व राजस्थान में होली की तैयारियां शुरू (देखें तस्वीरे)

Monday, Mar 02, 2015 - 01:48 AM (IST)

राजस्थान. देश के विभिन्न राज्यों में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी पूरे देश में 6 मार्च को होली मनाई जानी है। लेकिन इससे पहले ही कई राज्यों में होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को नजर आ रहा है। रविवार को राजस्थान जयपुर के गोविंद देवजी का मंदिर में वार्षिक महोत्सव के दौरान फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलकता के मशूहर भंजन गायक श्रीकांत ने होली के भजनों से लोगों को मंत्र मुग्‍ध कर दिया।

श्रद्धालुओं की भीड़ ने फूलों की होली का जम कर आनन्द लिया। गोविंद देवजी का मंदिर जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है। यह राजस्थान का प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थल है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह मंदिर जयपुर का सबसे प्रसिद्ध बिना शिखर वाला मंदिर है। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत कृष्ण लीला व नृत्य ने भक्तों को मंत्र मुग्‍ध कर दिया। जयपुर के लोगों ने जहां कृष्ण रासलीला का लुफ्त उठाया, वहीं मंदिर परिषद की सजावट ने लोगों को मनमोहक व अपनी ओर खींचती नजर आई।   कोलकाता में भी लोगों में होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोग रंगों में नगर आए। इसके अलावा साउथ में भी होली को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे तथा रंगों की होली खेलते नजर आए।  (आगे देखिए तस्वीरों में)

 
Advertising