होली पर सांसदों की छुट्टी!

Sunday, Mar 01, 2015 - 02:38 PM (IST)

नई दिल्ली: होली के पर्व पर सांसदों को चार दिनों का सप्ताहांत अवकाश मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को सदन में पांच मार्च (गुरुवार) को अवकाश होने की घोषणा करते हुए कहा कि उस दिन लोकसभा की कार्यवाही निर्धारित थी, लेकिन अब अवकाश रहेगा। होली शुक्रवार छह मार्च को मनाई जाएगी। 

 
जैसे ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015-16 का बजट भाषण समाप्त किया, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन्हें कई संसद सदस्यों से पांच मार्च को अवकाश घोषित करने के आवेदन मिले थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया है।
Advertising