तापमान बढऩे से स्वाइन फ्लू का वायरस होगा खत्म

Sunday, Mar 01, 2015 - 08:00 AM (IST)

फरीदाबाद (मनोज मिश्र) : भले ही गर्मी का मौसम शहरवासियों को परेशान करता हो। लेकिन इस बार की गर्मी शहर स्थित कुछ लोगों के लिए खुशी भी लाएगा। स्वाइन फ्लू के कहर से सहमे शहरवासियों को मार्च महीने से स्वाइन फ्लू जैसी धातक बीमारी से निजात मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 मार्च के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लिहाजा तापमान बढ़ते ही स्वाइन फ्लू के वायरस के खत्म होने के कायास लगाए जा रहे हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि स्वाईन फ्लू का एच 1 एन 1 वायरस गर्मी को सहन नहीं करता और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार होते ही इस वायरस के खत्म होने के आसार बढ़ जाते हैं। मौजूदा समय में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 मार्च के बाद इसमें यह 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। लिहाजा अगले हफ्ते से तापमान 30 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है। जिससे स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी से लोगों को निजात मिलना लाजमी है। 

क्या बोले सीएमओ 
फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल में बनाए गए वार्ड के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ राम भगत ने बताया कि गर्मी बढऩे के साथ ही स्वाईन फ्लू के मरीजों की संख्या में भी कमी आने लगेगी। राम भगत ने बताया कि जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर होने लगेगा तो स्वाईन फ्लू का वायरस गर्मी न सहन कर पाने के कारण खत्म होना शुरू कर देगा। 
Advertising