न्याय नहीं मिला तो कर लूँगी आत्महत्या

Sunday, Mar 01, 2015 - 07:59 AM (IST)

भिवानी : शादी के नाम का झांसा देकर विधवा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की,परंतु पुलिस ने कोई कारवाई नही की।अब महिला ने सीएम विंडों में इंसाफ के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकात दर्ज कराने के साथ यह भी कहा है कि अगर उसे न्याय नही मिला और आरोपियों को नही पकड़ा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

महिला ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि तोशाम थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है।वह वहां पर मजदूरी करके अपने पेट पालती है। वहां पर गांव के ही एक मजदूर ने उससे शादी का झांसा दिया और फिर 3 वर्ष तक उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने उसे यह कहकर उसे अपने झांसे में ले लिया कि वह उससे शादी करेगा औऱ उसकी लड़की को भी अपना लेगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने उठाया नही।

इसके बाद पीड़िता उसके घर चली गई वहां जाकर उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। महिला ने कहा कि इसकी शिकायत उसने तोशाम थाने में की मगर पुलिस ने कोई कारवाई नही की। अब महिला ने इंसाफ के लिए सीएम विंडों में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है। 
Advertising