दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूगा

Sunday, Mar 01, 2015 - 12:13 AM (IST)

गन्नौर (पंकेस): महिला ने अपने पति पर उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव बड़ी निवासी सिविका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी टावर कालोनी, घरौंडा करनाल निवासी रवि के साथ दिसम्बर, 2012 में हुई थी। सिविका का आरोप है कि उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है और मानसिक व शारीरिक यातना पहुंचाई जा रही है।

उसके बावजूद वह अपना घर बसाने के लिए चुप रही। महिला का आरोप है कि अब तो उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी देना भी शुरू कर दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति रवि के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
 

Advertising