खुशखबरी : डाक विभाग ने निकालीं बंपर भर्तियां

Saturday, Feb 28, 2015 - 10:58 PM (IST)

 नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश में पोस्टल सर्किल में एमटीएस के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। शनिवार को प्रेस को जारी बयान में डाक विभाग ने ये जानकारी दी। जानकारी के अनुसार कुल विज्ञापित 112 रिक्तियों में डिविजन के स्तर पर 12 और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 100 पद शामिल हैं। इन 100 पदों आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 48 पद हैं।

दसवीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और भाषा के खंड में 25 - 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। 

Advertising