सड़क हादसे में नौ लोग घायल खाई ,

Saturday, Feb 28, 2015 - 08:54 PM (IST)

डोडा (जम्मू कश्मीर): जम्मू कश्मीर के डोडा में पुल डोडा के समीप आज एक वाहन के खाई में गिर जाने की खाई  मिली है, जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त तथा उसमें यात्रा कर रहे नौ व्यक्ति घायल हो गए।  जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यह वाहन भदरवाह से डोडा के लिए जा रहा था।

वाहन चलाते समय ड्राइवर उस पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके वाहन खाई में गिर गया तथा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में नौ यात्री घायल हो गए।  उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  घायलों को इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Advertising