महिला ने कलेक्टर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

Saturday, Feb 28, 2015 - 07:12 PM (IST)

पन्ना: यहां के जिला कलेक्टर आर के मिश्रा पर केन्द्रीय विद्यालय की एक प्राचार्या ने यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पाटिल ने कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं हालांकि कलेक्टर ने आरोपों से कतई इंकार किया है। प्राचार्या ने इस कृत्य से विचलित होकर आज जहरीला पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश भी की। उन्हें गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि कलेक्टर को तत्काल वहां से हटाया जाए। इस बीच कोतवाली थाना की महिला उप-निरीक्षक ने अस्पताल जाकर महिला के बयान लिए। महिला ने अस्पताल में मीडिया को दिये बयान में कहा कि पिछले दिनों जिला कलेक्टर ने उसे अपने बंगले पर बुलाया और उनका यौन शोषण करने का प्रयास किया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया। उधर जिला कलेक्टर आर के मिश्रा ने प्राचार्या के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया है। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें षडयंत्र पूर्वक फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
Advertising