महंगी कारों के शौकीन हैं अरुण जेतली

Saturday, Feb 28, 2015 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के लिए बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेतली ने देश की आर्थिक स्थिति को मजूबत बनाने के लिए कई घोषणाएं की। वित्त मंत्री अपने आप में खास पहचान रखते हैं। अर्थ जगत के विशेषज्ञ उनकी आर्थिक नीतियों का लोहा मानते हैं।

साल 2014 में दुनिया की मशहूर पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने जेतली को भारत का सबसे मजबूत वित्त मंत्री बताया था। एनडीए मंत्रिमंडल के सबसे अहम मंत्रियों में शामिल जेतली पावर के साथ-साथ पैसों के मामले में भी बाकी मंत्रियों से अव्वल हैं। जेतली ने पिछले साल अक्तूबर में अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया था। जेतली के पास कुल मिलाकर 113.02 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें दिल्ली में बंगले से लेकर पांच लग्जरी गाडिय़ां तक शामिल हैं।
 
जेतली के पास कुल मिलाकर 1 करोड़ 35 लाख रुपए कैश हैं। उनकी पत्नी के पास 7.5 लाख रुपए कैश है। जेतली के बैंक में 18.01 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा इंवेस्टमेंट के तौर पर 2 करोड़ रुपए के बॉन्ड और 15 लाख रुपए का पीपीएफ अकाउंट हैं।
 
जेतली की ओर से दिए गए संपत्ति के ब्योरे में उनके पास 10.37 करोड़ रुपए का पर्सनल लोन है। जेतली के पास प्रॉपर्टी के नाम पर पांच घर व प्लॉट हैं। जिनकी कुल कीमत करीब 75.70 करोड़ रुपए है।  सुत्रों अनुसार जेतली महंगी कारों के बड़े शौकीन हैं। उन्होंने अपने व परिवार के लिए लग्जरी कार का कलेक्शन बनाया है। इनमें सबसे महंगी कार 1.35 करोड़ रुपए की पोर्शे कार है।
Advertising