तीन युवकों ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Saturday, Feb 28, 2015 - 01:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। 
 
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि मदनपुर इलाके में 15 साल की एक लड़की से कल हैदर नामक युवक ने बलात्कार किया। इस मामले में हैदर तथा उसका साथ देने के आरोपी परवेज तथा रणजीत नामक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य अभियुक्त हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
Advertising