Pics: 25 की उम्र में कर दिए इतने कत्ल, पढ़ आप भी हो जाएंगे दंग

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 04:27 PM (IST)

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में 25 साल की उम्र में लड़के ने इतने खतरनाक काम किए कि सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

12वीं कक्षा पास करने के बाद जुर्म की दुनिया में पैर पसारने वाले यूपी बलवा-शामली निवासी महताब उर्फ जीवा काना उर्फ प्रधान पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसके सारे काले चिट्ठे सामने आ गए।

पुलिस के हत्थे चढ़े युवक ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि 19 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की माने तो वह मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर व उसका राइट हैंड था। उस पर हरियाणा समेत यूपी व दिल्ली में हत्या व लूट के मुकदमें दर्ज हैं और वह लोगों के लिए भी आतंक बना हुआ था। उसको अपराध की दुनिया में महताब की बजाय जीवा काना ज्यादा प्रचलित है।

मुकीम काला लोगों से फिरौती मांगता था और आना-काना करनी पर महताब सीधी गोली दाग देता था। उस पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा पुलिस का सवा लाख का इनाम है। बाद में उससे मिली जानकारी पर सीआईए वन पानीपत ने दिल्ली क्राइम ईस्ट जोन के साथ संयुक्त ऑप्रेशन चलाकर दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र से तीन इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बीच काबू किया है। गैंग के कई सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि महताब उर्फ जीवा काना पर पानीपत के नूरवाला की एक कालोनी में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ इसरार उर्फ डाक्टर निवासी फुरगान-कैराना व नौशाद निवासी बरनाव जंधेड़ी-सहारनपुर भी रहता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News