भारत में ही हैं राहुल गांधी, उनकी चिंता छोड़ें: दिग्विजय

Friday, Feb 27, 2015 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत में ही हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे यह बात समझ नहीं आ रही कि यह विषय लोगों को इतना परेशान क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल भारत में ही हैं और ठीक हैं। लोगों को उनकी चिंता छोड़ देनी चाहिए। 
 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मानना है कि छुट्टी पर जाने की टाइमिंग सही नहीं है। उन्हें संसद सत्र के पहले या बाद में आत्मचिंतन के लिए जाना चाहिए था। अगर उन्होंने जाने का फैसला लिया है तो हमें उसका आदर करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया कि राहुल गांधी राजनीति से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मजबूत हैं और लौटकर पार्टी की अगुवाई करेंगे।
 
 
 
 
 
 
Advertising