डेढ़ साल विधवा की आबरू से खेल, बोला ''मैं बच्चे का बाप नहीं''

Friday, Feb 27, 2015 - 10:58 AM (IST)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी डेढ़ साल तक विधवा की आबरू से खेलने का मामला सामने आया है।

विधवा महिला का कहना है कि उसके पति की नवंबर 2012 में बीमारी से मौत हो गई थी। जब उसका पति जीवित था तभी से वह अपने परिवार वालों से अलग मकान बनाकर रहती है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे उसकी बेटी को मारने व शादी करने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। पिछले करीब डेढ़ साल से उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। अब वह गर्भवती हुई तो उसने पलड़ा झाड़ लिया और कहने लगा कि मैं इसका बाप नहीं हूं। 

शादी करने की बात कहकर महेंद्रगढ़ ले गया। जहां जूस में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया। अस्पताल में उसे बच्चा हुआ। पीड़िता के भाई ने बताया कि सूचना मिलते ही वे महेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचे। जहां बताया गया कि इस नाम की यहां कोई महिला नहीं है। काफी इंतजार के बाद उक्त युवक उसकी बहन को लेकर बाहर निकला। उन्हें लगा कि गर्भपात करवाया है।

जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया तो एक चिकित्सक अंदर से एक बच्चा लेकर आया और बताया कि यह उसकी बहन का बच्चा है। महिला का कहना है कि कि यह बच्चा उक्त व्यक्ति का है जबकि व्यक्ति इंकार कर रहा है। पुलसि ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

Advertising