खेलने का जज्बा हो तो ऐसा

Friday, Feb 27, 2015 - 07:01 AM (IST)

55 साल की उम्र में खेलने का जज्बा
जुलाना (पांचाल): जब खेलों के प्रति उत्साह और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो उम्र सफलता के आड़े नहीं आती है। ऐसा ही कुछ गांव शादीपुर की लक्ष्मी देवी ने किया है। लक्ष्मी देवी ने 55 वर्ष की उम्र में खेलों में भाग लेकर 3 पदक झटकने का काम किया है। पिछले दिनों हरियाणा मास्टर एथलीट एसोसिएशन द्वारा 14 से 15 फरवरी तक रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में 24वीं हरियाण मास्टर एथलीट चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में गांव शादीपुर की लक्ष्मी देवी ने भी भाग लिया था। लक्ष्मी देवी ने 55 वर्ष की आयु में 3 सिल्वर मैडल जीतकर दूसरों के लिए प्ररेणा स्रोत बनने का काम किया है। डिस्क-थ्रो, शाट-पुट, जैवेलियन-थ्रो में राज्य स्तर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी बाल विकास एवं पंचायत विभाग जुलाना में क्राफ्ट टीचर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य गोवा में होने वाले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का है। उन्होंने बताया कि अगर मन में कुछ कर दिखाने के लिए हौसला हो तो मनुष्य अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है। बशर्ते उसके लिए प्रतिदिन अभ्यास करना होगा।

Advertising