अवैध संबंध पत्नी के देख पति ने दी जान

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2015 - 05:16 AM (IST)

मंंडी आदमपुर (भारद्वाज): गांव मोड़ाखेड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबधों के संदेह पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष के बयान पर मृतक की पत्नी पार्वती व उसके प्रेमी पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि उसके भाई विनोद की शादी डिंग मंडी निवासी मनीराम की पुत्री पार्वती के साथ हुई थी। सुभाष ने बताया कि उसकी भाभी पार्वती का गांव के 1 युवक के साथ अवैध संबंध थे जिसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा रहता था।

उनके परिजनों ने कई बार युवक को समझाया भी था मगर पर वह नहीं माना। बुधवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई विनोद की मौत हो गई है। जब उसने विनोद के घर जाकर देखा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा थी व उसके गले पर रस्सी के निशान थे एवं छत पर रस्सी लटक रही थी। सुभाष ने बताया कि उसके भाई ने उसकी भाभी के अवैध संबधों से तंग आकर आत्महत्या की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी सतबीर सैनी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया।

शव का पोस्टमार्टम हिसार में करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी पार्वती ने पुलिस को बताया कि विनोद सुबह 5 बजे उठा और जाने लगा तो उसने पूछा कहा जा रहे हो तो विनोद ने कहा मरने जा रहा हूं। पार्वती ने बताया की विनोद मरने की बात कई बार कर चुका था इस कारण उसने बात को गंभीरता से नहीं लिया। जब कई देर तक विनोद वापस नहीं आया तो अंदर जाकर देखा तो विनोद का शव छत से लटक रहा था। उसके बाद उसने अन्य परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सतबीर सैनी ने बताया पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष की शिकायत पर विनोद की पत्नी पार्वती व गांव के पवन के खिलाफ आई.पी.सी. 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News