शादी की रात दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि दुल्हा भी रह गया हैरान

Monday, Feb 23, 2015 - 05:30 PM (IST)

मध्यप्रदेश: जिले के पचोर पुलिस थानान्तर्गत बोडा कस्बे का एक व्यक्ति फर्जी दुल्हन की ठगी का शिकार हो गया। कथित दुल्हन शादी की रात को ही उसे चकमा देकर फरार हो गई, साथ ही 30 हजार रुपए भी ले गई। पुलिस उप निरीक्षक एस. एस. परिहार ने आज बताया कि बोडा कस्बे निवासी दरयावसिंह ने इंदौर निवासी संगीता नामक महिला से शादी की थी। 

इसके लिए संगीता और उसके परिजनों ने दरयावसिंह से 30 हजार रुपए भी लिए थे। शादी की रात को ही संगीता दरयावसिंह को बहाने से सुलाकर रुपए लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दरयावसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertising