केजरीवाल का एक ट्वीट ....और लोगों की बोलती बंद

Saturday, Feb 14, 2015 - 08:43 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के नवनियुक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने लोगों की बोलती बंद कर दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''''कुछ लोगों ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि मैंने अपने पास कोई मंत्रालय क्यों नहीं रखा है। इस बारे में मुझसे सवाल भी पूछे जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि मुख्यमंत्री को किसी एक मंत्रालय की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।''''

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की समस्याओं का हल ढूंढने और उन्हें लागू करने के लिए काम करेंगे। इसमें तकनीकी और प्रशासन संबंधी हल शामिल होंगे। साथ ही वह मंत्रियों और विधायकों के कामकाज पर भी नजर रखेंगे ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके। इससे पहले केजरीवाल ने रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली सचिवालय पहुंचकर अपना पद संभाला। उन्होंने मंत्रियों के साथ एक बैठक की, जिसमें विभागों का बंटवारा किया गया है। केजरीवाल ने अपने करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें वित्त, राजस्व और शिक्षा विभाग दिया है।

 
Advertising