बी.पी.एल. परिवारों के लिए खुशखबरी!

Thursday, Feb 12, 2015 - 03:32 AM (IST)

भिवानी (पंकेस) : डी.सी. डा. साकेत कुमार ने सरकार की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत बी.पी.एल. परिवार के लोगों को गैस का नया कनैक्शन जारी करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार की यह योजना 31 मार्च, 2015 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों को एक गैस सिलैंडर की सिक्योरिटी तथा एक रैगुलेटर की राशि देने में छूट भी प्रदान की जाएगी।

डी.सी. ने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कार्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत जिन बी.पी.एल. परिवारों के पास गैस कनैक्शन नहीं हैं। उन परिवारों को नया गैस कनैक्शन जारी किया जाएगा ताकि गैस का अधिक से अधिक प्रयोग हो सके और बी.पी.एल. परिवारों का सामाजिक जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सके। इस योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों को एक गैस सिलैंडर की सिक्योरिटी और एक रैगुलेटर की राशि देने में छूट भी प्रदान की जाएगी।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि भिवानी में कुल 84,566 बी.पी.एल. कार्ड धारक हैं। इनमें एस.बी.पी.एल. के कुल 30, 627,सी.बी.पी.एल. के 36, 634, ए.ए.वाई. के 17,305 कार्डधारक हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग के भिवानी सहित जुई, बवानी खेड़ा, तोशाम, चरखी दादरी, ढिगावा, बाढडा, लोहारू, बहल, बौंद कलां और सिवानी में सैंंटर खुले हुए हैं।

Advertising