जो जनता चाहेगी, वही होगा: सोनिया

Saturday, Feb 07, 2015 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कांग्रेस अध्यक्ष नई दिल्ली विधानसभा सीट के तहत निर्माण भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचीं। सोनिया ने मतदान करने के बाद कहा, ‘‘जो जनता चाहेगी, वही होगा।’’ 
 
अपना मतदान देने गई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित, कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री किरण वालिया को देखा गया। शीला ने दिल्ली में जारी मतदान को लेकर कहा, कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। हमे अच्छे प्रदर्शन का पूरा विश्वास है।
Advertising