तस्वीरों में देखिए, भारी बर्फबारी से ढंक गया मां वैष्‍णो देवी का धाम

Wednesday, Feb 04, 2015 - 12:57 PM (IST)

जम्मू: त्रिकूटा पर्वत श्रृंखला स्थित मां वैष्णो देवी धाम में इस साल भारी बर्फबारी हुई है। माता के दर्शनों के लिए आए भक्त बर्फबारी का खुब मजा ले रहे हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए भक्तों एक दिव्य रूप में माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। माता वैष्णो देवी की मुख्य गुफा के सामने तक बर्फ की चादर बिछ गई है। बीते दो दिनों में यहां करीब एक फीट बर्फ गिरी है।

 

जम्मू-कश्मीर के मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार त्रिकूटा की पहाडिय़ों पर करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई है। बता दें कि बर्फबारी की सिलसिला पांच फरवरी तक जारी रहेगा। दर्शन करने आए भक्तों के लिए यात्रा थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Advertising