मैं 65 की हूं, लेकिन मन युवा है: किरण बेदी

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2015 - 06:50 AM (IST)

नई दिल्ली : भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी रविवार को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास से लबरेज और उत्साहित दिखीं। द्वारका सैक्टर-14 के डी.डी.ए. ग्राऊंड में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने न सिर्फ खुद को 65 साल की होने के बावजूद मन से युवा बताया बल्कि मुख्यमंत्री बनने के बाद युवाओं के लिए तैयार योजनाओं का खाका भी पेश किया। 

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सिविल डिफैंस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती होगी। साथ ही युवाओं के विकास और रोजगार की दिशा में काम किए जाएंगे। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News