जब दुल्हन को लेने आई बारात वापिस लौटी

Sunday, Feb 01, 2015 - 03:53 PM (IST)

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां दुल्हन को लेने आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार आगरा के बाह तहसील के ग्राम जरार निवासी रामदीन प्रजापति शुक्रवार को अपने बेटे जितेन्द्र की बारात लेकर भिंड के रामनगर आए थे। इसी दौरान लड़की शादी की तैयारी के लिए ब्यूटीपार्लर जाने का कहकर वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन नहीं आई, तब सारा मामला सामने आया।

दूल्हे के आने के पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ चली गई, जिसके चलते बारात को बैरंग वापस होना पड़ा। दुल्हन के प्रेमी के साथ भाग जाने पर बारात में काफी हंगामा हुआ। देर रात को बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। लड़की के भाई श्रीकांत प्रजापति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertising