''राजनीतिक नक्सली हैं अरविंद केजरीवाल''

Sunday, Feb 01, 2015 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के प्रभारी प्रभात झा ने आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केजरीवाल को राजनीतिक नक्सली कह डाला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है। 
 
 झा ने कहा कि मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या दिल्ली के मतदाता बिकाऊ हैं। केजरीवाल ने यह कहकर दिल्ली के लोगों का अपमान किया है कि लोगों को भाजपा और कांग्रेस से रिश्वत लेनी चाहिए लेकिन उन्हें आप को वोट देना चाहिए।
 

 

Advertising