सही समय आने पर भाजपा नेताओं को उत्तर दूूंगा: उद्धव

Saturday, Jan 31, 2015 - 05:45 PM (IST)

मुंबई: शिवसेना के मुख पत्र सामना में कल के संपादकीय में महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या के संबंध में सरकार पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने शिव सेना की आलोचना की। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े और वित्त मंत्री सुधीर मनगुंटीवार ने कहा कि सामना में टिप्पणी करने के बजाय शिवसेना नेताओं को बातचीत कर किसानों की समस्या का हल ढूंढना चाहिए।

 भाजपा नेताओं की इस टिप्पणी पर शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि सही समय आने पर भाजपा नेताओं को उत्तर दिया जाएगा। दूसरी तरफ सरकार में शामिल शिव सेना के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने आज महाराष्ट्र के अमरावती जिला में कहा कि शिव सेना किसानों का सर्वे कराएगी।

 

 

Advertising