''अपने बच्चों को जीनें दे केजरीवाल''

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 11:04 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आज चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के बच्चों को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अरविंद के साये और झूठ से दूर रहकर बड़े होंगे।  आजादपुर में रैली को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि वे (अरविंद) अपने बच्चों को जीने दे। उन्होंने कहा कि हम आपके बच्चों को राजनीति में नहीं घसीटना चाहते। 
 
तिवारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे खुद अपने बच्चों के दुश्मन हैं। अभिनेता से नेता बने तिवारी ने पिछले चुनावों के बाद आप के कांग्रेस से समर्थन लेने को निशाना बनाते हुए ये बात कही। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News