हैरानीजनक: मजदूर ने दान कर दी अपनी करोड़ों की संपत्ति

Friday, Jan 30, 2015 - 05:45 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के एक मजदूर ने शकूर मोहम्मद (62) ने वर्ष 1984 में 4000 रुपए में छह प्लॉट खरीदे थे, जिसमें से उन्होंने अपने तीन प्लॉट एक अस्पताल, मदरसा व मस्जिद बनवाने के लिए दान कर दिए। इन प्लाटों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। शकूर ने बाकी बचे दो प्लॉट अपनी दो बेटियों को दे दिए हैं। 

शकूर ने करीब दो साल पहले अपनी मां के नाम पर एक छोटा सा अस्पताल बनवाने के लिए जमीन का एक टुकड़ा दान किया था। जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने वहां 40 लाख रुपए की लागत से एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया। यहां रोजाना 50 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। शकूर ने बताया कि वह फटे कपड़े, घिसी-पिटी जूती पहने व बिखरे बालों में रोजाना कई घंटे मेहनत करता हैं। शकूर ने कहा कि उन्हें किसी चीज की भूख नहीं है, बल्कि सादा जीवन पसंद है।

Advertising