मुंबईवालों के लिए बुरी खबर, मंहगा हुआ बस का किराया

Friday, Jan 30, 2015 - 05:44 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई के आम लोगों को अब महंगी बस यात्रा करनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, आर्थिक परेशानी झेल रहे बेस्ट परिवहन विभाग ने 1 फरवरी से बस किराया बढ़ाने का फैसला किया है। बेस्ट ने प्रति टिकट 1 रुपए की बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि ये बढ़ाया गया किराया 1 फरवरी से लागू किया जाएगा। बता दें कि बेस्ट पिछले काफी समय से घाटे में चल रही है और किराया बढ़ोतरी के जरिए इस घाटे पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertising