फेसबुक ने हर्ष को दिया 12 लाख का पैकेज

Wednesday, Jan 28, 2015 - 03:11 PM (IST)

भोपाल: भोपाल के साकेत नगर में रहने वाला 18 साल का हर्ष सोनगरा दुसरे बच्चों के लिए मिसाल बन गया हैं। दरअसल, हर्ष को बचपन से डिलेट मोटर को आर्डिनेशन डिसीज (एक प्रकार का डेवलपमेंटल डिसऑर्डर) है। इस बीमारी से हर्ष का शारीरिक विकास सामान्य बच्चों की तुलना में काफी कम हुआ। लेकिन हर्ष ने अपनी इस बिमारी को अपनी ताकत बना लिया। 

 

परिजनों ने भी हिम्मत नहीं हारी, बच्चे का इलाज कराया। दो साल के लंबे इलाज के बाद शारीरिक विकास की धीमी रफ्तार बढ़ी। 7 साल बाद दूसरे बच्चों को डेवलपमेंटल डिसऑर्डर से बचाने के लिए माय चाइल्ड नाम से मोबाइल एप बना दिया। उसके माय चाइल्ड एप को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एफबी स्टार्ट बूट्स्ट्रेप प्रोग्राम में 20 जनवरी को शामिल किया है। एप को अपग्रेड करने के लिए हर्ष को फेसबुक ने 12 लाख रुपए (20 हजार डालर) का पैकेज दिया है।

 

हर्ष ने बताया कि माय चाइल्ड  एप में बच्चे के वजन, लंबाई, शारीरिक गतिविधियों के बारे में 8 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों के जवाब के आधार पर एप संबंधित बच्चे के शारीरिक विकास की धीमी रफ्तार के कारण के बारे में बताता है। साथ ही इलाज के लिए डॉक्टर के नाम भी सुझाए जाते हैं।


हर्ष के मुताबिक माय चाइल्ड एप को एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसे बीते एक सप्ताह में 1500 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। बता दें कि हर्ष भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस (बीएसएसएस) में  बीसीए फस्र्ट ईयर का छात्र हैं। उन्होंने एप बनाने की ट्रेनिंग बीते साल गूगल से ऑनलाइन ली है। हर्ष ने बताया कि उनके पिता राजेश सोनगरा का कंप्यूटर का बिजनेस है। 

Advertising