किरण बेदी ने की वेंकैया नायडू से मुलाकात

Monday, Jan 26, 2015 - 09:27 PM (IST)

नई दिल्ली : भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात एेसे समय में हुई है जब दिल्ली विधानसभा चुनावों का प्रचार अभियान जोरों पर है। इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में नायडू ने बेदी को एक तेज-तर्रार और समर्पित इंसान करार दिया।   

नायडू ने कहा, ‘‘यह दिल्ली के लोगों के लिए वाकई एक वरदान है क्योंकि उनमें चरित्र, क्षमता, व्यवहार, अनुशासन, गतिशीलता एवं समर्पण है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग ‘‘दिल्ली सरकार के भविष्य के नेता के रूप में उन्हें लेकर काफी उत्साहित’’ हैं। बेदी ने कहा, ‘‘यदि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के बीच अच्छा तालमेल रहेगा तो नायडू की योजनाएंं बेहतर तरीके से लागू हो सकेंगी।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं।  
Advertising