मेहमान ओबामा पर ये क्या बोल गए मांझी

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 07:49 PM (IST)

पटना: अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लेकिन इस बार उनके निशाने में देश का कोई नेता नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओमाबा हैं। मांझी नें कहा, अमेरिका ने कभी भारत का साथ नहीं दिया है। ऐसे में पहले यह पता करना चाहिए कि ओबामा यहां क्यों आए हैं?

जीतन राम मांझी ने ओबामा के साथ-साथ बीजेपी पर भी निशाना साधा. ओबामा के भारत दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है और ओबामा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं, लेकिन (वे) भारत क्यों आए हैं, पता नहीं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने कभी हिंदुस्तान का साथ नहीं दिया। अगर इस बार साथ देने की बात कहते हैं, तो धन्यवाद। मांझी ने कहा कि संकट की घड़ी में पश्च‍िमी देश साथ नहीं देता, पूर्वी देश ही साथ देता है। 
 
मांझी ने यह बयान फुलवारी शरीफ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। आपको बता दें कि मांझी मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई ऐसे ऊटपटांग और विवादित बयान दे चुके हैं जिससे उनकी कई बार आलोचना भी हुई है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News