मोदी के मंत्री ने कहा-वंदे मातरम मत थोपो

Monday, Jan 26, 2015 - 04:23 AM (IST)

पटना : केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को कहा कि देश में किसी को भी वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। कुशवाहा बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने गोपालगंज जिले के गांव के एक स्कूल में वंदे मातरम गाने को लेकर उठे विवाद के बाद मीडिया से यह बात कही। कुशवाहा ने कहा, ‘‘किसी को भी वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए और न ही इसे थोपा जाना चाहिए।’’ कुशवाहा ने कहा कि वंदे मातरम गाने का फैसला लोगों की अपनी मर्जी पर छोड़ दिया जाना चाहिए। इससे पहले कुशवाहा ने कहा था कि वह धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए किसी कानून के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि धर्मांतरण के लिए जबरदस्ती और प्रलोभन पर रोक के लिए पहले से ही संविधान में प्रावधान मौजूद हैं।
 
Advertising