राष्ट्रीय झंडे को जलाने के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Monday, Jan 26, 2015 - 05:28 AM (IST)

जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज एक व्यक्ति को प्लास्टिक से बने तिरंगे को कथित रूप से जलाने का प्रयास करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। व्यक्ति की मांग थी कि प्लास्टिक से तैयार झंडों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान देवी प्रसाद सेनगुप्ता के रूप में हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि सेनगुप्ता को उस समय पकड़ लिया गया जब उन्होंने व्यस्त साकची इलाके में झंडे में आग लगाने की धमकी देते हुए हाथों में माचिस ली थी। सेनगुप्ता को हिरासत में ले लिया गया। सेनगुप्ता ने कहा कि वह प्लास्टिक से तैयार झंडों की बिक्री का कुछ समय से विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कार्यक्रमों के बाद प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय झंडों के प्रति सम्मान नहीं प्रदर्शित करते। 
 
 
 
Advertising