''कोई आंख दिखाए तो उसकी आंखें निकाल लो''

Sunday, Jan 25, 2015 - 06:09 AM (IST)

पटना (इंट): विवादित बयानों के लिए मशहूर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सब को चौंका दिया है। अपने विवादित बयानों के कारण मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच मांझी ने फिर से विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई आंख दिखाए तो उसकी आंखें निकाल दो। इस बार मुख्यमंत्री मांझी ने अपनी पार्टी जद (यू) के दलित कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्होंने खुद को दलितों का असली मसीहा बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

Advertising